How to make Mawa or khoya | घर पर मावा या खोया बनाने की विधि

Share the love of cooking

हलवाई की तरह दाने दार और चिकना Mawa या Khoya घर पर बनाने की विधि आप से साझा करेंगे। होली आए या दीपावली मिठाई के लिए मावा या खोया ज्यादा तर मिलावटी मिलता है जो की आप को बीमार कर सकता है।

बाजार के Khoya में आलू से लेकर शकरकन्दी तक मिलाई जाती है। Mawa की जरूरत होली में गुजिया बनाने के लिए या मिठाई बनाने के लिए या फिर गुलाब जामुन के लिए होती है। भारत में त्योहारों में लोग मिठाई घर पर भी बनाते हैं पर खोया बाजार से ही खरीदते हैं।

What is Mawa खोया और मावा में क्या अंतर है?

यह दुग्ध उत्पाद एक डेयरी प्रोडक्ट हैं खोया या मावा दोनों एक ही नाम हैं। इसे सब्जी की ग्रेवी से ले कर लड्डू मिठाई कुल्फी तक में डाल कर बनाया जाता है। भारत में खोया का उपयोग खूब किया जाता है और यह बाजार में बड़े आराम से मिल जाता है इसे तेज आंच में बनाया जाता है और एक साथ ज्यादा मात्रा में नही बनाया जाता है

Nutritional Info (पोषण संबंधी जानकारी)

पोषण तत्व 100 grm Mawa or Khya

  • Calorie. – 400 gm
  • Carbs – 15 gm
  • Fat – 29 gm
  • Protein – 17 gm
  • Calcium – 72%

खोया कितने प्रकार का होता है

Mawa तीन तरह के होते हैं बत्ती जिसे बनाने के बाद सांचे में दबा कर बनाया जाता है। चिकना और दाने दार दोनों का उपयोग अलग अलग मिठाइयों के लिए उपयोग में लाए जाते हैं। यही नही यह दो प्रकार के दूध से बनते हैं। एक गाय के दूध से और एक भैंस के दूध से। गाय के चिकने खोए का पेड़ा बहोत स्वादिस्ट बनाता है और गुलाब जामुन भी।

चिकना और दाने दार मावा या खोया में अंतर

  • चिकना खोया को उंगलियों से मसलने पर उसमे दाने नही होंगे
  • दाने दार मावा को मसलने पर उंगलियों पर दाने महसूर होंगे
  • गाय के Mawa का रंग हल्का भूरा या पिला रंग का होगा
  • भैंस के Khoya का रंग सफेद या क्रीम होगा

एक लीटर दूध से कितने ग्राम मावा या खोया बनता है?

यह दूध पर निर्भर होता है भैंस के दूध में ज्यादा निकलता है और गाय के दूध में थोड़ा कम क्योंकि गाय के दूध में फैट कम होता है। हम आप को प्योर फुल क्रीम वाले दोनों दूध से कितने ग्राम निकलता है वह बताएंगे

  • 1 लीटर भैंस के दूध से 225 ग्राम मावा या खोया निकलता है।
  • गाय के दूध से 1 लीटर में 195 से 200 ग्राम खोया या मावा निकलता है।
  • 1 किलो खोया बनाने में भैस का 5 लीटर दूध चाहिए

आप को जितने ग्राम बनाना हो दूध आप उसी हिसाब से लें। दोनों को बनाने का तारीफ एक जैसा ही होता है पर दाने दार Mawa या Khoya बनाने के लिए एक सामग्री की जरूरत होती है।

किस सामग्री (ingredient) से खोया दाने दार बनता है

mawa or khoya जब बन कर तैयार होने वाला होता है तभी खोया की मात्रा के अनुसार पिसी हुई फिटकरी (Alum) को थोड़ी मात्रा में जैसे कि 1 लीटर दूध के मावा में लगभग 1.5 ग्राम डाला जाता है

दाने दार Khoya या Mawa बनाने की सामग्री

  • खोया बनाने के लिए मोटे पेंदे की कढ़ाई की जरूर होगी
  • दूध 1 लीटर
  • फिटकरी 1/4 टीस्पून

How to make Mawa or Khoya खोया या मावा बनाने की विधि

How to make Mawa or khoya | घर पर मावा या खोया बनाने की विधि
  • खोया कैसे बनता है
  • भैस के दूध का ही Khoya दाने दार बनाया जाता है
  • कढ़ाई में दूध डाल कर गैस को ऑन करें
  • दूध को कड़छी से लगातार चलाते रहें ताकी दूध तले पर लग कर चिपके ना
  • दूध को चलाते हुए तब तक पकाते रहें जब तक दूध एकदम गाढ़ा न हो जाए जैसे कन्डेंस मिक्ल
  • तब आप गैस को धीमा कर दे
  • अब दूध में पिसी हुई 1/4 टीस्पून फिटकरी डाल कर चलाते रहें
  • जैसे ही दाने दिखने लगें गैस को बंद कर के कढ़ाई से mawe को बर्तन में निकाल लें
  • ठंडा होने पर दाने दार Khoya बन कर तैयार है
  • चिकना Mawa बनाने में फिटकरी नही डालें उसे और पकाकर सूखा लें।

नोट- घर पर गैस छोटी होती है अगर ज्यादा बनाना है तो इसे दो या तीन बार में बनाएं बड़ी कामर्सियल भट्टी में भी 5 लीटर से ज्यादा का घान नही उतारा जाता है। आशा करते हैं कि मावा या खोया बनाने का तरीका आप को समझ आया होगा धन्यवाद।

खोया डाल कर बनाए गाजर का हलवा पढ़े

Paneer methi chaman recipe kashmiri style


Share the love of cooking

Leave a Comment